फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021: बीएआई की तरफ से किदांबी श्रीकांत-बी साई प्रणीत खेल रत्न के लिए नामित

Thu, 01 Jul 2021 04:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बैडमिंटन संघ ने बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है। इसके अलावा संघ ने कुछ अन्य खिलाड़ियों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन संघ ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है। इसके अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया है। विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


वहीं अगर किदांबी श्रीकांत की बात की जाए तो वह पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने अपने नाम चार खिताब किए थे। इन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय बैडमिंटन महासंघ ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। वहीं बीएआई ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम की सिफारिश की है। 

वैसे मुरलीधरन के पहले जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है। वहीं संघ ने लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे हैं। बीते साल क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, रेसलर विनेश फोगाट, पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलू और टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को संयुक्त रूप से राजीव गांधी खेल रत्न पुस्कार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें