इयान चैपल
चैपल ने क्रिकइंफो ने लिए अपने कॉलम में लिखा, 'अगर टेस्ट क्रिकेट को भविष्य में कायम रहना है तो खेल का स्तर बहुत ऊंचा रहना जरूरी है। यह बात सच है कि भारत के पास प्रतिभा का अंबार है, आईपीएल के जरिए काफी पैसा है, यह उसके लिए फायदे की बात है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ बनने का भारतीय ऐटिट्यूड ऐसी चीज है जिससे बाकी टीमों को सीखने की जरूरत है।'