इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में दूसरे दिन की सफलता के बाद भारत के सामने तीसरे दिन कई अहम खेलों में चुनौतियां होगी। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीद के अनुरूप कुश्ती का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि निशानेबाजों ने दो रजत पदक जीते साथ-साथ सेपकटकरा में पोडियम स्थान भी सुनिश्चित किया है। अब एशियन गेम्स में तीसरे दिन भारत को इन खेलों में चुनौतियों का सामना करना होगा...
एशियाई खेलों में तीसरे दिन दिन का कार्यक्रम
तीरंदाजी (सुबह 8 बजे से शुरू)
पुरूष रिकर्व टीम स्पर्धा: अतनु दास, जगदीश चौधरी, सुखचैन सिंह, विश्वास
महिला रिकर्व टीम स्पर्धा: दीपिका कुमारी, प्रोमिला दाइमारी, अंकिता भकट, लक्ष्मीरानी मांझी
कलात्मक जिम्नास्टिक्स
महिला: दीपा कर्माकर, प्रणति दास, अरूणा रेड्डी, मंदिरा चौधरी, प्रणति नायक- (दोपहर 2.30 बजे) (क्वालीफिकेशन)
ब्रिज (सुबह 9 बजे से शुरू)
पुरूष क्वालीफिकेशन
मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन
सुपरमिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन
तलवारबाजी
महिला ईपी व्यक्तिगत: (सुबह 9 बजे)
हैंडबॉल
महिला: भारत बनाम उत्तर कोरिया (दोपहर 1 बजे)
हॉकी
महिला: भारत बनाम कजाकिस्तान (शाम 7 बजे)
कबड्डी
महिला: भारत बनाम श्रीलंका (सुबह 8 बजे)
भारत बनाम इंडोनेशिया (सुबह 11.20 बजे)
पुरूष: भारत बनाम थाइलैंड (शाम 4 बजे)