उन्होंने नावों के बीच बिना पैडल के घंटों तैराकी अभ्यास किया। इसने उन्हें शांत रहना सिखाया। यही वजह थी कि उन्हें रात भर नींद जरूर नहीं आई, लेकिन वह इन हालातों में भी अपने को शांत रखने में कामयाब हुए। सज्जन बताते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि वह हीट में 1.59.00 मिनट का समय निकालेंगे, लेकिन उन्होंने 1.58.12 मिनट का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मां ने भी सज्जन को कुछ नहीं बताया
पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट वी शांतिमोल के 25 वर्षीय बेटे सज्जन के मुताबिक उनकी मां तमिलनाडु में हैं, लेकिन उन्होंने भी उन्हें परिवार के बारे में कुछ नहीं बताया है। मां को लगता है कि वह परेशान होंगे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। अब उन्हें परिवार के हालात के बारे में तभी पता लगेगा जब वह जकार्ता से वापस देश पहुंचेंगे।