फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मंड ने हफ्ते भर में तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड, 6.18 मीटर के साथ पोल वॉल्ट में रचा इतिहास

Sun, 16 Feb 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आर्मंड डुप्लांटिस ने एक हफ्ते पहले ओलंपिक चैंपियन रेनॉड लैविलीने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था 
  • डुप्लांटिस ने एक हफ्ते बाद अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया
  • विश्व चैंपियनशिप में बनाया नया कीर्तिमान
विज्ञापन
आर्मंड डुप्लांटिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडिश खिलाड़ी और यूरोपियन चैंपियन आर्मंड डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। शनिवार को ग्लासगो में चल रहे विश्व एथलेटिक्स इंडोर ग्रैंड प्री में 20 वर्षीय डुप्लांटिस ने 6.18 मीटर की छलांग लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन

 

पिछले साल दोहा विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आर्मंड ने कुछ हफ्ते पहले ही फ्रांस के ओलंपिक चैंपियन रेनॉड लैविलीने का फरवरी 2014 में बनाया गया 6.16 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब आर्मंड ने इस बार अपना ही एक हफ्ते पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

अमेरिका में जन्में आर्मंड ने अपनी मां के पैतृक देश स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। उनके पिता और कोच ग्रेग भी पोल वाल्टर हैं जबकि मां हेलेना हेप्टेथालान और वालीबॉल खिलाड़ी रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें