भारत की कोनेरू हम्पी ने दूसरे केर्न्स कप शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में ड्रा खेलकर 4.5 अंक हासिल किए और विश्व चैम्पियन वेनजुन जु के साथ संयुक्त बढ़त बनाने में सफल रहीं। विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन हम्पी को शुक्रवार को सातवें दौर में अमेरिका की इरिना क्रश से 52 चाल में ड्रा से संतोष करना पड़ा।
वहीं टूर्नामेंट में खेल रही अन्य भारतीय खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका को अमेरिका की कारिसा यिप ने 43 चाल के बाद अंक बांटने पर मजबूर किया।