फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग नियमों के उल्लंघन में प्रतिबंधित कोच सालाजार के विश्व चैंपियनशिप में भी भाग लेने पर लगा बैन

Tue, 01 Oct 2019 11:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्बर्टो सालाजार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मो फराह और गेलेन रूप जैसे स्टार ओलंपियन एथलीटों को कोचिंग देने वाले एथलेटिक्स कोच अल्बर्टो सालाजार पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद दोहा में चल रही विश्व चैंपियनशिप में भी उनके भाग लेने पर प्रतिबंध लग गया है। सालाजार के प्रतिबंधित होने के बाद अमेरिकी ट्रैक एवं फील्ड महासंघ (यूएसएटीएफ) ने कहा कि उसने 61 साल के इस कोच की विश्व चैंपियनशिप की मान्यता वापस ले ली। 

विज्ञापन


यूएसएटीएफ ने कहा, कि हमने वैसे जरूरी कदम उठाए हैं जिससे सालाजार की मान्यता रद्द हो गई। इससे पहले अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) की चार साल की जांच और बंद दरवाजे के पीछे लंबे संघर्ष के बाद 61 साल के सालाजार को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया। यूएसएडीए ने साथ ही कहा कि सालाजार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे कई एथलीटों का उपचार करने वाले टेक्सास के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट जैफ्रे  ब्राउन को भी चार साल के लिए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें