फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट : 13 साल की अनाहत सिंह ने जीते लगातार दो स्क्वॉश खिताब 

Wed, 17 Nov 2021 05:53 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह इलाहबाद में हुए संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट में अनाहत महिला और अंडर-15 दोनों वर्गों में चैंपियन बनीं। उन्होंने आयुवर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी को 3-0 से और महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुनीता पटेल को पराजित किया।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : twitter : @DDNewsHindi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह ने भारतीय स्क्वॉश एंड रैकेट्स फेडरेशन (एसआरएफआई) के लगातार दो खिताब जीते। 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह इलाहबाद में हुए संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट में अनाहत महिला और अंडर-15 दोनों वर्गों में चैंपियन बनीं।

विज्ञापन


इससे पहले कोलकाता में बंगाल ओपन में भी जीती दोहरी ट्रॉफी 
उन्होंने आयुवर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी को 3-0 से और महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुनीता पटेल को पराजित किया। इससे पहले भारत की शीर्ष खिलाड़ी ने कोलकाता में बंगाल ओपन में भी दोहरी ट्रॉफी जीती। अनाहत ने राजस्थान की यशी जैन को 3-0 से मात देकर अंडर-15 का खिताब जीता। इसके बाद तमिलनाडु की राथिका सीलान को 3-1 से मात देकर महिलाओं के वर्ग में चैंपियन बनीं।

  • 40 से ज्यादा खिताब राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं जिसमें दो बार की राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी शामिल हैं 
  • 06 अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीत चुकी हैं। इसमें यूरोपियन जूनियर ओपन और डच जूनियर ओपन 2019 शामिल हैं 
  • जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं 
  • 6 साल की उम्र में बैडमिंटन से की थी शुरुआत, दो साल बाद पकड़ लिया स्क्वॉश का रैकेट 
  • 2020 में अंडर-13 वर्ग में यूरोप, एशिया और भारत की नंबर एक खिलाड़ी बनीं। एक साथ तीन अलग-अलग क्षेत्रों में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें