फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओस्ट्रावा ओपन: साल का पहला खिताब जीत सकती हैं भारत की सानिया मिर्जा, झांग के साथ फाइनल में पहुंचीं

Sat, 25 Sep 2021 08:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा

सार

सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
शुआई झांग और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा साल के अपने पहले खिताब से बस एक कदम दूर हैं। शनिवार को वह ओस्ट्रावा ओपन के महिला डबल्स के फाइनल में पहुंच गईं। वह और उनकी जोड़ीदार शुआई झांग ने मिलकर माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जोड़ी को सीधे सेट में हरा दिया और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


यह सानिया का इस सत्र का दूसरा फाइनल है। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय-चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2 7-5 से शिकस्त दी। 34 साल की सानिया के पास अब 2021 में अपना पहला खिताब जीतने का मौका है। वह पिछले महीने क्रिस्टिना मचाले के साथ डब्ल्यूटीए 250 क्लेवलैंड प्रतियोगिता में उप विजेता रही थीं।

सानिया ने कुल छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं
सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें