सहारा परिवार ने लंदन ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय एथलीटों का सम्मान बुधवार को शुद्ध सोना भेंट कर किया। सहारा ने ओलंपिक से पहले गोल्ड विजेता को पांच किलो, रजत विजेता को तीन किलोग्राम और कांस्य विजेता को दो किलो सोना बतौर इनाम देने की घोषणा की थी।
अपने इसी वायदे को निभाते हुए उसने बुधवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कुश्ती में रजत विजेता सुशील कुमार और शूटिंग में रजत विजेता विजय कुमार को तीन-तीन किलो सोने के मेडल भेंट किए। इसी तरह कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पहलवान योगेश्वर दत्त को तीन-तीन किलो सोने के मेडल दिए। पदक विजेताओं को मेडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए।