फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: जोकोविच ने कोएफर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, अपने नाम दर्ज की यह खास उपलब्धि

Wed, 31 Jul 2024 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

जोकोविच ने इस जीत के साथ ही अपने पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। जोकोविच ने इससे पहले राफेल नडाल को मात दी थी। जोकोविच ने अब तक अपने करियर में सिर्फ एक बार ओलंपिक में पदक जीता है।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : Roland Garros
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाज जोकोविच ने शानदार अभियान जारी रखते हुए पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने जर्मनी के डॉमिनिक कोएफर को लगातार सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। जोकोविच ने इसके साथ ही एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक में चार बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

पहले ओलंपिक स्वर्ण की तलाश में बढ़ाए कदम
जोकोविच ने इस जीत के साथ ही अपने पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। जोकोविच ने इससे पहले राफेल नडाल को मात दी थी। जोकोविच ने अब तक अपने करियर में सिर्फ एक बार ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। जोकोविच 2012 और 2021 में क्रमशः जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और पाब्लो कारेनो बुस्ता से कांस्य पदक का मुकाबला हार गए थे। रियो ओलंपिक 2016 में वह पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। 


 

अब सितसिपास से होगा सामना
जोकोविच का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। सितसिपास ने एक अन्य मुकाबले में सेबास्टियन बाएज को 7-5, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जोकोविच इस मैच में बढ़त के साथ उतरेंगे क्योंकि उनका सितसिपास के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। जोकोविच और सितसिपास के बीच जीत हार का रिकॉर्ड 11-2 का है और सर्बियाई खिलाड़ी का पलड़ा उनसे भारी है। 
विज्ञापन

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत सम्मान की बात है। यह एक अविश्वसनीय खेल आयोजन है। हम हर साल इस स्टेडियम में रोलां गैरों मेंखेलते हैं, लेकिन दर्शकों की भीड़, माहौल सब कुछ अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें