फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना को पहले ही दौर में बहाना पड़ा पसीना

Tue, 11 Jun 2013 08:34 PM IST
जकार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
गत चैंपियन भारत की साइना नेहवाल को इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर की बाधा पार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार को खेले गए महिला एकल के आगाज मुकाबले में दुनिया में दूसरे नंबर की साइना की भिड़ंत स्थानीय खिलाड़ी लिंडावेनी फेनेटरी से था।

एक घंटे 14 मिनट तक चले इस मैच में साइना ने 21-17, 27-29, 21-13 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई।

14वीं रैंकिंग की खिलाड़ी फेनेटरी ने भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट 17-21 से हारने के बाद दूसरा सेट 29-27 से जीतकर पलटवार किया।

लेकिन दूसरा सेट गंवाने के बाद साइना ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और संभलकर खेलते हुए फेनेटरी को उलटफेर करने का कोई मौका नहीं दिया। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने इस सेट को आसानी से 21-13 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


मिक्स्ड डबल्स में भारत के तरुण कोना और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने प्रवीन जोर्डन और वीटा मारिसा की जोड़ी को पहले दौर में 21-18, 14-21, 25-23 से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें