फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Championship: जिस थ्रो ने दिलाया रजत पदक उसी की वजह से चोटिल हुए नीरज, जानें ताजा अपडेट

Sun, 24 Jul 2022 01:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन

सार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिस थ्रो की वजह से नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता, उसी की वजह से वो चोटिल हो गए। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उनके फिट होने की पूरी संभावना है। 
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रत दिया है, लेकिन अब सभी भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। नीरज ने बताया है कि चौथे राउंड के बाद उनकी जांघ में कुछ तकलीफ हुई थी और इसी की वजह से बाकी के दो राउंड में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने पांचवें और छठे राउंड में फाउल किया। नीरज के इस बयान ने सभी भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 28 अगस्त से भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होना है और नीरज से यहां पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन


नीरन ने रजत पदक जीतने के बाद बताया "चौथे थ्रो के बाद मुझे जांघ में असहज महसूस हो रहा था। चौथे थ्रो के बाद मैं उतना जोर नहीं लगा पा रहा था, जितना मैं चाहता था। मुझे सुबह पता चलेगा कि मैं ठीक हूं या नहीं।"

भारतीयों की चिंता बढ़ी
नीरज के इस बयान ने सभी देशवासियों की चिंता बढ़ा दी है। अगर नीरज चोपड़ा की चोट सुबह तक ठीक नहीं होती और गंभीर होती है तो भारत की उम्मीदों को झटका लग सकता है। कॉमनवेल्थ में प्रतिस्पर्धा कम होती है और पदक जीतने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में नीरज चोपड़ा का पदक जीतना तय माना जा रहा था, लेकिन उनके चोटिल होने पर भारत को एक पदक का नुकसान हो सकता है। 
 
फाइनल में नीरज का प्रदर्शन
पहला राउंड फाउल
दूसरा राउंड 82.39
तीसरा राउंड 86.37
चौथा राउंड 88.13
पांचवां राउंड फाउल
छठा राउंड फाउल

 
विज्ञापन

नीरज ने लगातार प्रदर्शन को सुधारा
इस प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में फेल हो गए थे। उनके पहले थ्रो को फाउल घोषित किया गया था। उसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 90.21 मीटर और दूसरे राउंड में 90.46 दूर भाला फेंककर नीरज पर दबाव बना दिया था। इसके बाद नीरज ने तीसरे और चौथे राउंड में लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारा। वह तीसरे राउंड में 86.37 और चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे। नीरज पांचवें और छठे राउंड में फेल हो गए। पीटर्स 90.54 मीटर की दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें