विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रत दिया है, लेकिन अब सभी भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। नीरज ने बताया है कि चौथे राउंड के बाद उनकी जांघ में कुछ तकलीफ हुई थी और इसी की वजह से बाकी के दो राउंड में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने पांचवें और छठे राउंड में फाउल किया। नीरज के इस बयान ने सभी भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 28 अगस्त से भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होना है और नीरज से यहां पदक की उम्मीद है।
नीरन ने रजत पदक जीतने के बाद बताया "चौथे थ्रो के बाद मुझे जांघ में असहज महसूस हो रहा था। चौथे थ्रो के बाद मैं उतना जोर नहीं लगा पा रहा था, जितना मैं चाहता था। मुझे सुबह पता चलेगा कि मैं ठीक हूं या नहीं।"