फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirbaz Ali Khan: पर्वतारोही सिरबाज अली खान ने कंचनजंगा फतह कर बनाया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले पाकिस्तानी

Mon, 09 May 2022 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

32 साल के सिरबाज ने शुक्रवार रात कंचनजंगा पर चढ़ाई शुरू की और शनिवार को पाकिस्तानी समयानुसार लगभग सात बजे चोटी तक पहुंच चुके थे। कंचजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है।
विज्ञापन
1 of 5
सिरबाज अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पर्वतारोही सिरबाज अली खान ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतह कर इतिहास रच दिया है। वे दुनिया की सबसे ऊंची 14 चोटियों में से 10 पर चढ़ाई करने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए हैं। इन सभी चोटियों की ऊंचाई आठ हजार या उससे ज्यादा मीटर की रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सिरबाज अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
32 साल के सिरबाज ने शुक्रवार रात कंचनजंगा पर चढ़ाई शुरू की और शनिवार को पाकिस्तानी समयानुसार लगभग सात बजे चोटी तक पहुंच चुके थे। कंचजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है। सिरबाज पाकिस्तान के हुंजा गिलगित-बाल्टिस्तान के अलीबाद इलाके के रहने वाले हैं। उनके कंचनजंगा के शिखर तक पहुंचने की पुष्टि पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

3 of 5
सिरबाज अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिरबाज ने सबसे पहले पर्वत शिखरों को फतह करने की शुरुआत 2017 में की थी। तब उन्हंने 8,125 मीटर ऊंचे नंगा पर्वत पर चढ़ाई की थी। इसके बाद अगले साल यानी 2018 में सिरबाज ने 8,611 मीटर ऊंचे के-2 पर्वत पर चढ़ाई की। इसी कड़ी में सिरबाज ने फिर ब्रॉड पीक (8,047 मी), माउंट ल्होत्से (8,516 मी) और माउंट मनासलू (8,163 मी) पर भी फतह हासिल की।

4 of 5
सिरबाज अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिरबाज के लिए ये सफर आसान नहीं रहा। 2020 में कोरोना के आने के बाद उन्हें करीब एक साल घर पर गुजारना पड़ा। 2021 में एकबार फिर वह इस सफर पर निकल पड़े। उन्होंने अपने मिशन को दोबारा शुरू किया। इसके बाद सिरबाज ने अन्नपूर्णा पर्वत (8,091 मी), माउंट एवरेस्ट (8,848 मी), गशेरब्रम-टू (8,035 मी) और धौलागिरी (8,167 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरबाज अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिरबाज की नजर अब 14 में से बाकी बचे चार चोटियों पर भी फतह हासिल कर पहले पाकिस्तानी पर्वतारोही बनने की है। इसी कड़ी में उनका अगला लक्ष्य मकालू पर्वत (8,485 मी) और फिर गर्मियों में जी-1 (G1/8,080 मी) पर चढ़ाई करने की है। इसके अलावा वह चो ओयू और शीशपंगमा पर भी चढ़ाई करेंगे, लेकिन इसकी तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें