फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्ट जोन बैंडमिटन चैंपियनशिप में लहराया वाराणसी का परचम

Wed, 10 Oct 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूँ के बीआर बी मार्डन स्कूल में दो व तीन अक्टूबर को आयोजित ईस्ट जोन बैंडमिटन चैंपियनशिप में सनबीम लहरतारा के खिलाड़ियों ने वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने बहतरीन प्रदर्शन से जीत हासिल की। अंडर 14 बालक वर्ग में सौरभ यादव, अविरल यादव, अभिषेक कुमार ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर 17  में सिद्घार्थ मिश्रा, अश्विनी सिंह, अमर्त्य विधू व अंश विशाल गुप्ता ने बाजी मारी। अंडर 19 में सिद्घांत सलार, प्रतीक श्रीवास्तव, बालकृष्ण यादव, ओर राजन यादव ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

चैंपियनशिप में  60 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें 600 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के  बेहतर प्रदर्शन से सनबीम स्कूल समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक, उपनिदेशिका अमृता बर्मन, प्रधानाचार्या परवीन कैसर ने सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक रमन श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें