फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसए-एनसीआर और वाईएमसीए को मिली जीत, राकेश का बहुमुखी खेल, ताहा शतक से चूके

Tue, 09 Oct 2018 11:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
taha ali,rakesh mishra
विज्ञापन

ताहा अली की उम्दा पारी (99 रन, 98 गेंद, 13 चौके, दो छक्के) और राकेश मिश्र के बहुमुखी प्रदर्शन (35 रन एवं चार विकेट) की बदौलत डीएसए-एनसीआर ने केशव सहाय क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराकर सुधा त्रिपाठी स्मारक कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मुकाबले में वाईएमसीए ने कर्नलगंज इंटर कालेज को चार विकेट से हराया। मंगलवार को डीएसए-एनसीआर ने अपने मैदान पर टास जीतकर 40 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन (ताहा अली 99, राकेश मिश्र 35, इमरान अली जूनियर 28, दिलीप यादव 20 नाबाद, मो. काशान 2/58, आशीष, आकाश, मुदस्सिर व कबीर एक-एक विकेट) बनाकर केशव सहाय क्लब को 40 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन (शुभम चौधरी व विपिन कुमार 50-50, आशीष यादव 29 नाबाद, अंकित द्विवेदी 25, राकेश मिश्र 4/23, दानिश अली 2/28, जफर, इमरान जूनियर व रवींद्र एक-एक विकेट) पर सीमित किया। राकेश को पूर्व क्रिकेटर अनूप सिंह ने मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया।

अकादमी क्रिकेट मैदान पर कर्नलगंज कालेज को 34 ओवर में 113 रन (केशव मिश्र 27, सौरभ 13, अजय यादव 3/09, किशन सिंह 2/24) पर समेटकर वाईएमसीए ने 26.1 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन (लकी 34, मोहसिन अली 21, फजील 18, शुभम वर्मा, सौरभ यादव व शुभम शाही दो-दो विकेट) बना लिए। अजय यादव को एमआईसी के क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी ने मैन आफ दि मैच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें