फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फ्रेंच बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे उत्तराखंड के लक्ष्मण

Wed, 17 Oct 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
BOXING
विज्ञापन

रुद्रपुर के लक्ष्मण सिंह का विश्व फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हो गया है। भारतीय सवाट टीम पहली बार विश्व सवाट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है।

विज्ञापन


आगामी 16 अक्तूबर को टीम नई दिल्ली से बुल्गारिया के लिए रवाना होगी।  लक्ष्मण ने इस वर्ष चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सवाट (फ्रांसीसी किक बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

साथ ही इंडो-लंका सवाट में भी गोल्ड जीता था। लक्ष्मण के श्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए सवाट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उसका चयन भारतीय टीम में किया। इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह ने कराटे में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का परचम लहरा चुके हैं। भारतीय टीम में लक्ष्मण के साथ गंगादत्त पंत, जीशान सिद्दीकी, आदित्य पांडेय, टीम कोच नवजोत, टीम मैनेजर सलिंदर सिंह देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।  साल 2024 को फ्रांस में होने वाले ओलंपिक खेलो में भी सवाट(फ्रेंस किक बाक्सिंग) को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए सवाट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें