प्रधानमंत्री मोदी के साथ चिराग बरेठा
प्रधानमंत्री आवास पर हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की ओर उन्हें शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
अपने ट्विटर हैंडल पर काशीपुर निवासी चिराग बरेठा के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिराग हमें तुम पर गर्व है।’अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए प्रेरणादायी रहा था।
इसके बाद देर शाम सभी खिलाड़ियों ने खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर के साथ रात्रि भोज किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बेटे की उपलब्धि पर पिता रमेश बरेठा, मां निशा बरेठा और भाई नितिन बरेठा ने हर्ष जताया।