इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रदेश वॉलीबाल संघ की ओर से आयोजित 59वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। संघ के प्रबंधक सचिव मदन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष में सिरमौर की टीम ने प्रदेश विद्युत बोर्ड की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
प्रदेश वन विभाग की टीम ने हमीरपुर को हराया। बिलासपुर ने एचपीएजी टीम को 3-0 से मात दी। ऊना ने साई बिलासपुर को हराया। स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना की टीम नेमंडी, शिमला ने सोलन, बिलासपुर ने सिरमौर एवं ऊना ने प्रदेश वन विभाग की टीम को हराया।
महिला वर्ग में सिरमौर ने मंडी को 3-0 से हराया। शिमला ने कुल्लू को शिकस्त दी। स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल ने कांगड़ा को पटकनी दी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 17 पुरुष तथा 8 महिला टीमें भाग ले रही हैं।