फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मुक्केबाज नवराज चौहान ने नेशनल में जीता कांस्य मेडल

Thu, 20 Dec 2018 09:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

साई हॉस्टल बिलासपुर के मुक्केबाज नवराज चौहान ने जूनियर नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता है। उनका चयन इंडिया कैंप के लिए भी हो गया है। खेलो इंडिया में भी वे दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


साई हॉस्टल के इंचार्ज जयपाल चंदेल ने बताया कि 12 से 18 दिसंबर तक महिला-पुरुष वर्ग की दूसरी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई। इसमें साई बिलासपुर के पांच मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।

कोच विजय नेगी ने बताया कि चार मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, जबकि 15 साल के नवराज चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसकी बदौलत नवराज का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। खेलो इंडिया के लिए भी वे चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


हॉस्टल पहुंचने पर इसका स्वागत किया गया। इंडिया टीम के कप्तान और कबड्डी के स्टार खिलाड़ी भी साई हॉस्टल बिलासपुर से निकले हैं। इसके अलावा रोहित राणा भी कबड्डी में नाम कमा चुके हैं, जबकि रवि शर्मा, विशाल भारद्वाज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में जौहर दिखा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें