खेलों इंडिया के तहत आयोजित समर स्कूल ओलंपियाड का आगाज सोमवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में हुआ। स्कूल ओलंपियाड में जम्मू जिले के विभिन्न स्कूलों के अंडर -19 आयु वर्ग के में वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक, कुश्ती, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, ऊंची कूद, लंबी कूद, बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में एचएसएस बिश्नाह ने वालीबाल में चार मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया।
चार दिवसीय समर स्कूल ओलंपियाड में 14 जोन के करीब 6 हजार बच्चे भाग ले रहे है। इसमें अंडर-19 बॉयज एथलेटिक में 1800 खिलाड़ी, हाकी में 19 टीमें, कबड्डी में 98 टीमें और बास्केटबाल में 58 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान राज्यपाल के सलाहकार के स्कंदन मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जीवन में खेलों को अपनाने के लिए कहा। सलाहकार ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने को कहा।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। डिवकाम जम्मू, संजीव वर्मा ने छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। प्रतियोगिता में पहले दिन एचएसएस बिश्नाह ने वालीबाल में चार मैच जीते।
वहीं डायमंड क्लब और एपीएस रत्नुचक ने खो-खो और बास्केटबॉल में मुकाबले जीते। समर स्कूल ओलंपियाड- का आयोजन युवा मामले और खेल विभाग द्वारा किया गया है। इस दौरान कुलपति जम्मू विश्वविद्यालय एमके धर, उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।