फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी विश्व कप में राही सर्नोबत ने जीता गोल्ड, टोक्यो ओलंपिक में मिली एंट्री

Mon, 27 May 2019 08:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राही सर्नोबत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निशानेबाज राही सर्नोबत ने अगले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्वकप में 25 मीटर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

     
इसके साथ ही 28 वर्षीय राही ने टोक्यो ओलंपिक में कोटा भी हासिल कर लिया है। 

सोमवार को निशानेबाजी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल 37 निशाने लगाए। 

राही इससे पहले 2013 में चांगवन वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
      
अन्य भारतीयों में 2018 विश्व कप में दो गोल्ड जीतने वाली मनु भाकर पिस्टल में गड़बड़ी की वजह से पांचवे स्थान पर रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें