गुरु हरिगोबिंद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में चल रही कैलाहन रग्बी कप के दूसरे दिन लड़के और लड़कियों के विभिन्न मुकाबले सफलता पूर्वक करवाए गए। लड़कियों का पहला मैच राजस्थान और गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार की टीमों के बीच हुआ। निर्धारित समय से अधिक मिले समय में भी दोनो टीमों की ओर से कोई भी प्वाइंट हासिल न कर सकने के कारण टॉस डाला गया।
इसमें गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार विजेता रहा। लड़कियों का दूसरा मैच रग्बी वारियर्स चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। यह मैच एक तरफा ही रहा। रग्बी वारियर्स चंडीगढ़ ने 40-0 के अंतर से यह मैच जीत लिया। तीसरे मैच में चंडीगढ़ 12-0 के अंतर से पंजाब को हरा कर विजेता रहा। इसी तरह लड़कों के मुकाबले में ऑल ड्रीम्स क्लब ने आंध्र प्रदेश को 40-5 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में हैदराबाद ब्लैक आर्चर ने गुजरात की टीम को 83-0 के बड़े अंतर से मात दी। तीसरे मैच में गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार ने उत्तराखंड की टीम को 10-5 के अंतर से हराया।