फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के नंबर-1 शूटर अंकुर मित्तल को हरियाणा सरकार ने नहीं दी नौकरी, ज्वॉइन किया ONGC

Wed, 05 Dec 2018 09:16 AM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
अंकुल मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सरकार भले ही दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का दावा करती हो, लेकिन यह दावा पूरी तरह से हवाई लग रहा है। दुनिया के नंबर वन शूटर अंकुर मित्तल ने दो साल में दो बार नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन उसपर कार्रवाई तक शुरू नहीं की गई।

विज्ञापन


अब वर्ल्ड चैंपियन बनने पर उसने एचसीएस या एचपीएस की नौकरी के लिए आवेदन किया तो हरियाणा खेल विभाग में यह कहकर मनोबल तोड़ दिया गया कि अभी किसी को नौकरी नहीं दी जा रही है। इसलिए ही अंकुर ने एक माह पहले ओएनजीसी में नौकरी ज्वाइन की और वहां उसने खेल का बेहतर माहौल भी बताया है। 

अंकुर मित्तल ने वर्ष 2017 में विश्व कप में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसमें अभी तक कुछ नहीं किया गया है। जबकि खेल विभाग के डायरेक्टर, सचिव व खेल मंत्री तक नौकरी के लिए गुहार लगाई गई।
विज्ञापन


इतना कुछ करने के बाद भी सरकार से नौकरी नहीं मिली। वहीं इस साल सितंबर में चार साल वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी अंकुर मित्तल ने नौकरी के लिए खेल विभाग में आवेदन किया। 

वह आवेदन करने के बाद जब खेल विभाग में पहुंचा तो उसे कहा गया कि नौकरी के लिए कार्रवाई शुरू होने में भी लंबी प्रक्रिया लगेगी और हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकतर खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है। जिसपर अंकुर ने मजबूरी में ओएनजीसी में नौकरी ज्वाइन की, जहां उसे मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया है। 

विज्ञापन

अंकुर मित्तल की उपलब्धि

शूटर अंकुर मित्तल
-कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल
-वर्ल्ड कप 2017 में सिल्वर मेडल
-एशियन चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल
-कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में ब्रांज मेडल
-वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 में एक गोल्ड व एक ब्रांज

खेलमंत्री का खेल पर टिप्पणी से इंकार
खेलमंत्री अनिल विज से अंकुर मित्तल को प्रदेश में नौकरी नहीं मिलने के कारण केंद्र में ज्वाइन करने की बात पूछी गई तो उन्होंने खेल व खिलाड़ियों पर बोलने से इंकार कर दिया। खेलमंत्री अनिल विज दो दिन पहले यहां एक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आए थे, जहां इसपर वह कुछ नहीं बोले सके। 

मैने प्रदेश में नौकरी के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकी। जबकि खेल नीति के अनुसार मुझे एचसीएस या एचपीएस बनाया जाना है। मैने इंतजार करने के बाद ओएनजीसी में नौकरी ज्वाइन कर ली। वहां खेल का माहौल अच्छा है और देश के लिए मेडल जीतने का मौका मिलेगा। -अंकुर मित्तल, शूटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें