फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 30 Oct 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में आयोजित हुई वुशू प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर सभी विजेताओं का शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में स्वागत कर बधाई दी गई।  

विज्ञापन


शामली वुशू संघ के उपाध्यक्ष अमीर आलम सैफी ने बताया कि सहारनपुर में 24 से 26 अक्तूबर तक डॉक्टर भीमराव स्टेडियम में 15 वीं जूनियर राज्यस्तरीय बालक व बालिका वुशू प्रतियोगिता हुई। यूपी के 30 जनपदों के 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। शामली की आकांक्षा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। 

वहीं, बालक वर्ग में 45 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी वुशू कोच रुकसाना बेगम के द्वारा प्रशिक्षण ले रहे हैं। जीतकर शामली पहुंचने के बाद मंगलवार को शहर के ऊधम सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कोच संजीव कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें