रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए हरियाणा बनाम झारखंड के चार दिवसीय रणजी मैच के पहले दिन 16 विकेट गिर गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम 41.3 ओवर में ऑलआउट होकर महज 81 रन ही बना सकी। झारखंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 120 रन बनाकर 39 रन की बढ़त ले ली है।
हरियाणा की शुरुआत खराब रही। ओपनर नितिन महज एक रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। लंच ब्रेक तक पांच विकेट जा चुके थे और स्कोर बोर्ड पर महज 62 रन ही थे। लंच ब्रेक के बाद टीम बिखर गई और 41.3 ओवर में ही टीम ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया।
सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर आशीष हुड्डा कैच देकर आउट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे। बल्लेबाज इशान किशन (23 रन) व अनुकूल रॉय (22 रन) बनाकर क्रीज पर टिके हैं। मैच में अंपायर संजय कुमार और विरेंद्र शर्मा हैं और मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी रहे।
पहली पारी में हरियाणा के 9 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की नाम रही। झारखंड व हरियाणा के मैच में भी दोनों टीमों के गेंदबाजों की तूती बोलती नजर आई। मैच के पहले दिन हरियाणा के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं हरियाणा की टीम के आखिरी पांच बल्लेबाज महज 21 रन ही बना पाए।
हरियाणा का स्कोर कार्ड :
बल्लेबाज विकेट रन गेंद
नितिन सैनी एलबीडब्ल्यू बॉल राहुल शुक्ला 01 07
एस रोहिल्ला एलबीडब्ल्यू बॉल ए यादव 36 97
सी बिश्नोई बोल्ड ए यादव 00 13
हिमांशु राणा कैच सुमित कुमार बॉल एरॉन 25 56
प्रमोद चंदीला बोल्ड एरॉन 00 01
रोहित पी शर्मा कैच इशान किशन बॉल ए यादव 02 14
जयंत यादव बोल्ड राहुल शुक्ला 04 19
पूनिश मेहता नॉट आउट 09 22
हर्षल पटेल कैच उत्कर्ष बॉल राहुल शुक्ला 00 09
मोहित शर्मा रन आउट (ए सिंह) 01 02
आशीष हुड्डा कैच राहुल शुक्ला बॉल ए यादव 02 10
अतिरिक्त 01 (नो बॉल)
कुल 81 (10 विकेट, 41.3 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 1-1(नितिन सैनी), 5-2(सी बिश्नोई), 51-3(हिमांशु राणा), 51-4(प्रमोद चंदीला), 60-5(रोहित पी शर्मा), 69-6(शुभम रोहिल्ला), 69-7(जयंत यादव), 73-8(हर्षल पटेल), 75-9(मोहित शर्मा), 81-10(आशीष हुड्डा)
झारखंड का स्कोर कार्ड :
बल्लेबाज विकेट रन गेंद
एन सिद्दीकी कैच पी चंदीला बॉल ए हुड्डा 21 21
सुमित कुमार कैच एच पटेल बॉल ए हुड्डा 10 25
उत्कर्ष सिंह कैच एन सैनी बॉल ए हुड्डा 08 21
सौरभ तिवारी कैच रोहित पी शर्मा बॉल ए हुड्डा 16 35
इशांक जग्गी कैच एन सैनी बॉल पी मेहता 17 28
इशान किशन नॉट आउट 23 32
आनंद सिंह कैच एन सैनी बॉल पी मेहता 02 07
अनुकूल रॉय नॉट आउट 22 23
अतिरिक्त 01 (लेग बाई)
कुल 120 (06 विकेट, 32.0ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 28-1(एन सिद्दीकी), 34-2(सुमित कुमार), 53-3(उत्कर्ष सिंह), 62-4(सौरभ तिवारी), 80-5(इशांक जग्गी), 88-6(आनंद सिंह)