सजन भानवाल दो शानदार जीत दर्ज करने के बाद मौजूदा चैंपियन डेनयिल चतरागा से हार गए और इस तरह से उन्हें अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अब कांस्य पदक के लिए भिड़ना होगा।
20 वर्षीय सजन को 77 किग्रा के सेमीफाइनल में चतरागा से 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सजन ने ईरान के सैयद मोहम्मद सायदेली को 14-6 से जबकि क्वार्टर फाइनल में इटली के रिकार्डो विटो को 10-4 से हराया था।