1. तमिल थलाइवा के कप्तान अजय ठाकुर ने 22 मैच में रेड से कुल 204 प्वाइंट लिए। इसमें सात सुपर टेन और तीन सुपर रेड शामिल हैं।
2. तेलगू टाइटंस के कप्तान विशाल भारद्वाज ने 22 में से 17 मैच खेले। इसमें 60 टैकल प्वाइंट हासिल किए। नौ सुपर टैकल और पांच हाई फावर मारे।
3. बंगलूरू बुल्स के महेंद्र सिंह ने 22 मैच खेले हैं। इनमें 55 टैकल प्वाइंट हासिल किए। एक सुपर टैकल और पांच हाई फाइव शामिल हैं।
4. यू मुंबा के रोहित राणा ने 22 में से 18 मैच खेले। इसमें 36 टैकल प्वाइंट लिए। एक सुपर टैकल और दो हाई फाइव शामिल हैं।
5. यू मुंबा के सुरेंद्र सिंह ने 22 में से 21 मैच खेले। 61 टैकल प्वाइंट लिए। इनमें तीन सुपर टैकल और दो हाई फाइव शामिल हैं।
6. बंगाल वॉरियर्स के बलदेव सिंह ने 22 में से 17 मैच खेले। टैकल से 28 अंक लिए। तीन सुपर टैकल और एक हाई फाइव शामिल है।
मैदान में नहीं उतर पाए चार खिलाड़ी
प्रो कबड्डी सीजन-छह में सूबे के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें छह खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए मैच खेले, जबकि तीन खिलाड़ी मैदान में ही नहीं उतर पाए। शिवओम, अभिनंदन, हेमंत चौहान ने पूरे सीजन में कोई मैच नहीं खेला।