पहला विकेट एलबीडब्ल्यू के रूप में गिरा। इसके बाद आए मोहम्मद अजहरूद्दीन भी 8 रन के निजी स्कोर पर सिद्धार्थ के शिकार बने। इसे बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। केरल का कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिका। केबी अरुण (21), संजू सैमसन (14), कप्तान सचिन बॉबी (2) जबकि जलज सक्सेना (11) के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद केरल के विकेट कीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने पारी को संभालते हुए 35 रन बनाए लेकिन उन्हें भी सिद्धार्थ कौल ने शुभमन गिल के हाथों कैच करवा कर पारी का अंत कर दिया। इसके बाद केरल के तीन बल्लेबाज मात्र 7 रन जोड़कर आउट हो गए। केरल की पूरी टीम 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने 15 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट ,मयंक मार्कंडे 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट तथा बलतेज व मनप्रीत सिंह ग्रेवाल ने 1-1 विकेट झटके।
इसके बाद पंजाब की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में जीवनजोत सिंह व शुभमन गिल की जोड़ी उतरी। बोर्ड पर पंजाब का स्कोर 30 रन ही था कि शुभमन गिल को 24 के निजी स्कोर पर केरल के गेंदबाज बसील थंपी ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह अभी खाता भी नहीं खोले की बसील थंपी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
उस समय पंजाब ने 38 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद जीवनजोत सिंह व कप्तान मनदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब को 100 रनों के पार पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 135 रन बना लिए थे। जीवनजोत 67 नाबाद और मनदीप सिंह 41 नाबाद पर खेल रहे हैं।