पूजा ने कहा कि मेरे के लिए गौरव की बात है कि जो मेरी कर्म भूमि रही है। आज वहां पर ही बतौर कोच के रूप में सेवाएं देने का मौका मिला है। हिमाचल ने भारतीय कबड़्डी टीम को कई खिलाड़ी दिए हैं। आज के समय में साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, चंपा, भावना और निधि सहित कई खिलाड़ी भारतीय टीम से खेल रही हैं। कबड्डी में प्रदेश की सेकेंड लाइन की खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर आगे लाने का प्रयास है ताकि देश के ओर अधिक अच्छे खिलाड़ी मिल सकें।