पीयूष तंवर को मिला उदीयमान बॉक्सर का खिताब
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में 14 से 17 मार्च तक हुई 34वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर के पीयूष तंवर को उदीयमान बॉक्सर का खिताब मिला है। ग्रुप सी के 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण पदक जीता।
शानदार पंच के कारण पीयूष को यह खिताब मिला। उन्होंने झांसी, मेरठ छात्रावास व आगरा के स्कूल नेशनल में स्वर्ण जीतने वाले को हराया। पीयूष पिछले दो वर्षों से ग्रीनपार्क स्टेडियम में कोच सुनील कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं।