फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs IRE: टेस्ट मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान 314 पर ऑलआउट, बैकफुट पर आयरलैंड 

Sat, 16 Mar 2019 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दूसरी पारी में अफगानिस्तान 314 पर ऑलआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दून में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान की टीम ने पूरे विकेट खोकर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी आयरलैंड की टीम ने एक विकेट गवां कर 22 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान कप के लिए आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बीते शुक्रवार को आयरलैंड की टीम 172 रनों ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान ने दिन के समाप्ती तक दो विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। शनिवार को पहले दिन के अविजित बल्लेबाज रहमत शाह (22) और शहीदी (13) रन ने 90 रनों से आगे खेलना शुरू किया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेादरी की। इस बीच दोनों ने अपना-अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया। हालांकि रहमत शतक से दो रन पीछे रह गए। शहीदी 61 व कप्तान असगर अफगान 67 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी टीम ने 314 रन बनाकर कुल 142 रनों की बढ़त बनाई। आयरलैंड के गेंदबाज थॉपसन ने तीन और डॉकरेल, जेम्स कैमरन व मैकब्राइन ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद जवाब में आयरलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। पॉल स्ट्रिलिंग 8 और बलबीरनी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

कप्तान और शहीदी ने खेली अर्द्धशतकीय पारी
रहमत शाह के 98 के अलावा कप्तान असगर अफगान और हस्मातुल्लाह शहीदी ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली। असगर ने 92 गेंदों में 67 व शहीदी ने 154 गेंदों में 61 रनों की पारी खेल कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें