फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 15 खिलाड़ियों को मिलेगा परशुराम अवार्ड

Wed, 23 Jan 2019 09:10 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के 15 खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने परशुराम अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इन खिलाड़ियों को सरकार 25 जनवरी को कुनिहार में आयोजित होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर सरकार पुरस्कृत करेगी।

विज्ञापन


परशुराम अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को सरकार दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करती है। राज्य के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार परशुराम अवार्ड से पुरस्कृत करती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार 15 खिलाड़ियों को परशुराम अवार्ड देने के लिए चुना है। इन खिलाड़ियों को कुनिहार में आयोजित होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को सम्मानित किया जाना है। परशुराम पुरस्कार विजेता खिलाड़ी को सरकार दो लाख की नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें