दस लाख रुपये से बनेगी शूटिंग रेंज
वर्तमान में खिलाड़ियों की सहूलियत को देखते हुए स्टेडियम में एक अस्थाई शूटिंग रेंज का संचालन तरणताल के नीचे कराया जा रहा है। यहां हर रोज काफी युवा शूटर अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। छह टार्गेट की व्यवस्था बनायी गई है। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज करीब 25 टार्गेट से लैस रहेगी। इसके अलावा अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी खिलाड़ियों को रेंज में मिलेंगी।
मॉडल शूटिंग रेंज के लिए करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया है। सालों से शहर की शूटिंग प्रतिभाएं ऐसी रेंज का इंतजार कर रही हैं। आयुक्त ने सकारात्मक रूख दिखाया है। वह शूटिंग रेंज के लिए धनराशि उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा पांच लाख की लागत से स्टेडियम की सड़क का निर्माण भी होगा। एमडीए अपने स्तर से इस सड़क का निर्माण करेगा।
-आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मेरठ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/