राजीव मेहता ने साफ किया है कि एएआई के संविधान के खिलाफ ही नहीं बल्कि जिस तरह से खेल मंत्रालय ने राज्यों में स्पोट्र्स कोड लागू किए जाने का आदेश दिया है। उसके खिलाफ भी आईओए मोर्चा खोलेगा। मेहता का कहना है कि उन्हें खिलाडिय़ों से कोई दिक्कत नहीं है।
खिलाडियों को खेल संघ में होना चाहिए, लेकिन नेता भी भी बाहर नहीं होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि एएआई के नए संविधान में नेताओं, सरकारी बाबुओं को बाहर किए जाने के अलावा कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत खिलाडिय़ों की भागीदारी की बात कही गई है। नड्डा इस वक्त हिमाचल प्रदेश, रिजीजू अरुणाचल प्रदेश, कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश और कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हैं।