फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जुटेंगे प्रदेशभर के 180 हॉकी खिलाड़ी, मंत्री करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ

Sat, 27 Oct 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 30 और 31 अक्तूबर को किया जा रहा है। शुभारंभ 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे। जबकि समापन 31 अक्तूबर को सायं चार बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती करेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त के सहायक आयुक्त एसके पराशर ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों से बैठक की प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 180 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टॉल भी लगाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बिजली बोर्ड तथा आईपीएच विभाग को प्रतियोगिता के दौरान बिजली व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा नगर परिषद ऊना के अधिकारियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य प्रवीण चौधरी, सहायक अभियंता डीआर कतना, पुलिस निरीक्षक एनएल इंदौरिया, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें