विजयीभव विद्यापीठ में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल परिसर में संपन्न हुए सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। चयनित खिलाडी अगले माह इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।
आयोजित समारोह का शुभांरभ चैयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने बताया कि उप्र सॉफ्टबॉल संघ के सहयोग व जिला सॉफ्टबॉल संघ बागपत के तत्वावधान में 1 से 26 अक्टूबर तक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल कराया गया था। ट्रायल में जनपद के कई खिलाडिय़ों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। इस ट्रायल प्रक्रिया का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें स्कूल के 14 छात्र व 10 छात्राओं का चयन हुआ है।
चयनित छात्र-छात्राओं में सौरभ, आदित्य, वंश, नितिक, आदित्य, अमन, जुबैर, सागर, आर्यन, यश, शिवम, तनिष्क, नमन, अश्विनी कुमार, अंशिका, जहान्वी, प्रिया, अंशिका उर्फ कून्नू, रिया, शगुन, ऐंजल, कशिश, आरती, गौरी आदि शामिल है।
सभी चयनित खिलाडी अगले माह 1 नवंबर से 3 नवंबर तक इंदौर में होने वाली पोनी मिनी जूनियर अंडर-13 राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाऐं। चयनित खिलाडियों को चैयरमैन ने सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में विवेक, कोच मोहसिन खान, यश नागर, पवित्री, राखीपाल, आर्यन, विनय वर्मा, चौधरी करतार ङ्क्षसह, अरिवन्द बसंल आदि शामिल रहे।
मुकेश पंवार
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/