पीजी कॉलेज सीमा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज जूडो स्पर्धा में इंदौरा कॉलेज ओवरआल विजेता और राजकीय सोलन कॉलेज ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को स्पर्धा के समापन समारोह में डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित किए। स्पर्धा में 20 कॉलेजों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
56 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार (कुल्लू कॉलेज) ने प्रथम, मोहित कुमार (ऊना कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया। 60 किग्रा भार वर्ग में मुनीष (इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा चिराग भंडारी( चौड़ा मैदान कॉलेज) उपविजेता बना। 66 किग्रा भार वर्ग में अमनजीत (ऊना कॉलेज) ने पहला तथा रिशू (इंदौरा कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
73 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक (इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा पवन कुमार (पालमपुर कॉलेज) उपविजेता रहे। 81 किग्रा भार वर्ग में चेतन कपूर(सोलन कॉलेज) ने प्रथम तथा अनिल (इंदौरा कॉलेज) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 90 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक(इंदौरा कॉलेज) ने प्रथम तथा दिवेक (संजौली कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 किग्रा भार वर्ग में जोबनदीप सिंह (इंदौरा कॉलेज) ने प्रथम तथा हरीश कुमार (चकमोह कॉलेज) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन स्पर्धा में जोबनदीप
(इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा चेतन (सोलन कॉलेज) उपविजेता रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बृजेश सिंह चौहान, प्रो. चंद्र सेन चौहान सहित कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे।