फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में कट्टरता को ठेंगा, पहली बार महिला फैंस ने स्टेडियम में बैठकर देखा मैच

Fri, 11 Oct 2019 05:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद ईरानी महिलाएं - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लगभग 3500 महिला फैंस तेहरान के आजादी स्टेडियम में ईरान और कंबोडिया के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच देखने पहुंचीं। यह पहला मौका था, जब ईरान में महिलाओं ने स्टेडियम में बैठकर कोई मैच देखा। ईरान में 1979 इस्लामिक रिवाॅल्यूशन के बाद से महिलाओं पर स्टेडियम में जाकर मैच देखने पर बैन लगा था।

विज्ञापन


मैच में ईरान ने 14-0 से जीत दर्ज की। ईरान के कानून के अनुसार, अगर कोई महिला स्टेडियम में घुसती है तो उसे छह महीने की जेल की सजा मिलती है। ईरान के फुटबॉल फेडरेशन पर तब से महिलाओं का स्टेडियम बैन हटाने का दबाव था, जब पिछले महीने एक महिला फैन वेश बदल मैच देखने पहुंची थी। वहां उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें