हिमाचल की आलराउंडर हरलीन देयोल का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। हरलीन देयोल का चयन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एक दिवसीय शृंखला के लिए हुआ है।
सुषमा वर्मा के बाद हरलीन देयोल हिमाचल से देश के लिए खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी होंगी। हरलीन पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन बचपन में एचपीसीए महिला अकादमी जुड़ने के कारण वे हिमाचल के लिए ही खेलती हैं।
हरलीन को बोर्ड की प्रेसिडेंट इलेवन में 18 फरवरी को खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए चुना गया था। इसके अलावा हिमाचल महिला टीम ने सीनियर महिला वन डे लीग 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम में भी अहम भूमिका रही थी।