फरीदाबाद में रॉयल्स स्पोर्ट्स प्रोमोशन और वॉरियर स्पोर्ट्स प्रमोशन की ओर से करवाई गई प्रो- बॉक्सिंग फाइट में हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हंसराज ठाकुर उर्फ हनी ने दिल्ली के प्रो-बॉक्सर सुनील यादव को हराकर जीत हासिल की।
हिमाचल के हंसराज और दिल्ली के सुनील यादव के बीच में यह फाइट फ्लाइवेट डिवीजन में हुई। फाइट जीत कर हिमाचल के हंसराज ठाकुर प्रो बॉक्सिंग की फ्लाइवेट डिवीजन में देश में नंबर वन रैंक पर पहुंच गए हैं। यह खिलाड़ी मंडी के सराज क्षेत्र के गांव बांदल का रहने वाला है।
इस जीत का सारा श्रेय माता-पिता, कुल देवता सुनानी नाग, माता बगलामुखी, कोच सुंदरनगर के सूरज ठाकुर और चंदन सिंह को दिया है। उधर, बेटे की इस उपलब्धि पर माता पिता और इनके मित्रों देवेंद्र राणा, भूपिंद्र मियां ने हंसराज ठाकुर को बधाई दी है।