फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब अंडर-19 क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे दीपिन चितकारा, पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ से है

Tue, 02 Oct 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

 नागपुर में होने वाली विनोद मनकड़ ट्राफी में पंजाब अंडर -19 क्रिकेट टीम की अगुवाई दीपिन चितकारा करेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम का पहला मैच पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की टीम के साथ होगा। विदर्भ के साथ टीम सात अक्टूबर, हरियाणा के साथ नौ अक्टूबर को और आंध्र के साथ 10 अक्टूबर, हैदराबाद के साथ 14 अक्टूबर, त्रिपुरा के साथ 18 अक्टूबर को, बड़ौदा के साथ टीम 20 अक्टूबर को और दिल्ली के साथ 24 अक्टूबर को अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।

विज्ञापन


 कपूर ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। इसमें अर्जुन आजाद, पुखराज, आयुष सिक्का, सलिल अरोड़ा, दीपिन चितकारा (कैप्टन), जयेश जैन, चिराग शर्मा, हरेन गोयल, युवराज चौधरी, सुमित शर्मा, अमित कुमार शुक्ला, तेजप्रीत सिंह, इशान गोयल, हरित सच्चर और केतन मनकोटिया का नाम शामिल है। इसके अलावा टीम ने हरजिंद्र सिंह बतौर कोच, लखबीर सिंह बतौर ट्रेनर और राम बाबू बतौर फिजियोथैरेपिस्ट टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें