डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर का आयोजन किया। खेलों में चैंपियनशिप डीएवी पब्लिक मुजफ्फरनगर ने जीती। अभिषेक और रिया बेस्ट एथलीट घोषित हुए।
स्पोर्ट्स में छह डीएवी पब्लिक स्कूलों के 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। 100 मीटर रेस में अभिषेक प्रथम, श्रद्धा द्वितीय, विनय पांडे तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में अभिनव प्रथम, फहद खान द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर गर्ल्स में अदिति पहले, वंशिका दूसरे, शिखा तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में डीएवी मुजफ्फरनगर के आदित्य विनर रहे, रसूलपुर का प्रलव रनर अप रहा। प्रतियोगिताओं में डीएवी मंसूरपुर, सहारनपुर, रामपुर मनिहारान, रसूलपुर, गंगोह और मुजफ्फरनगर की टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप मुजफ्फरनगर ने जीती। बेस्ट एथलीट ब्यॉय अभिषेक और गर्ल रिया सहारनपुर बनी। विजेताओं में मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/