वुशू खेल के तालू स्पर्धा के द्वितीय विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाड़ी चिराग शर्मा ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। चिराग ऊना जिले के दौलतपुर गांव के रहने वाले हैं और सशस्त्र सेना बल में सेवारत हैं।
वुशू खेल के तालू स्पर्धा का द्वितीय विश्व कप म्यांमार के रंगून में 16 से 19 सितंबर तक हुआ। विश्व कप में पहली बार भारत सहित 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। भारतीय टीम के प्रबंधक पीएन आजाद ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ी संतोबी चानू लेमॉपोकिने ताइक्वान प्रतियोगिता में 9.50 अंक लेकर छठे स्थान पर रही।
जबकि नॉनकान स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी साजन लांबा 9.52 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। नॉनकान स्पर्धा में ही हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी चिराग शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता है।