फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बॉडी बिल्डरों का जमावड़ा आज से, महिलाएं भी करेंगी भागीदारी

Sat, 27 Oct 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बनारस बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयोजन में 27 अक्तूबर को वाराणसी में बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश भर के बॉडी बिल्डरों का जमावड़ा होगा। 27 व 28 अक्तूबर को शेर-ए-बनारस तथा शेर-ए-यूपी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर के बॉडी बिल्डर प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को एसोसिएशन के वाराणसी इकाई के अध्यक्ष अहमद फैसल नें रथयात्रा स्थित एक होटल में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्यार अंध विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को डॉ. अशोक सिंह व उद्यमी केशव जालान करेंगे। महिलाओं की प्रतियोगिता 28 अक्तूबर को होगी। प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन 27 अक्तूबर को ही कार्यक्रम स्थल पर दोपहर दो से चार बजे तक किया जायेगा। चैंपियनशिप में पूर्वाचंल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी बॉडी बिल्डर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पहलवानों का चयन

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के संयुक्त संयोजन में 29 से 31 अक्टूबर तक सब जूनियर अंतर मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी मंडल की चयनित बालक, बालिका टीम की घोषणा शुक्रवार को हुई।

फ्री स्टाइल में रतन यादव, रोशन यादव, बृजेश यादव, शिवम यादव, मनीष यादव, गोरख यादव, अमन यादव, रजत राय, संदीप यादव, रामाश्रय यादव का चयन अलग-अलग भार वर्गों में हुआ।

इसी प्रकार ग्रीको रोमन वर्ग में अनुराग यादव, कुंदन यादव, कमलकांत, शिवनाथ, अरविंद यादव, धीरज यादव, अभिषेक यादव, सूरज यादव, गौरव यादव, संजय यादव को चुना गया। बालिकाओं में खुशी यादव, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, साक्षी त्रिपाठी, प्रीति सिंह, वसुंधरा यादव, अंजली, मोनिका, अनितेश यादव, सृष्टि यादव को टीम में शामिल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें