फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में नकुल ने मारी बाजी, वुशू में भी रहा मेरठ के खिलाड़ियों का जलवा

Sat, 27 Oct 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
विज्ञापन

44वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन मैराथन दौड़ आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतियोगिता में मुरादाबाद पीएसी (23वीं वाहिनी) के नकुल कुमार प्रथम रहे। जबकि दूसरे स्थान पर गाजियाबाद पीएसी (41वीं वाहिनी) के गजेन्द्र सिंह और तीसरे स्थान पर बरेली पीएसी (8वीं वाहिनी) के धर्मवीर सिंह रहे।

विज्ञापन


लंबी कूद में 43वीं वाहिनी पीएसी (एटा) के बीरेश कुमार प्रथम, 42वीं वाहिनी पीएसी (गाजियाबाद) के विनय कुमार द्वितीय, 23वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के अजय कुमार तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में 44वीं वाहिनी पीएसी (मेरठ) के रविन्द्र कुमार ने प्रथम, 24वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के त्रिवेंद्र शर्मा ने द्वितीय, 23वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के हरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ का दबदबा रहा। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान 44वीं वाहिनी पीएसी के जितेंद्र मलिक और देवेन्द्र कुमार रहे।

400 मीटर दौड़ में 23वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के निशांत शर्मा ने प्रथम, 47वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के कल्याण सिंह ने द्वितीय और 23वीं वाहिनी पीएसी (मुरादाबाद) के ही शुभम यादव ने तृतीय स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में 8वीं वाहिनी पीएसी (बरेली) के सुरेंद्र सिंह ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर 44वीं वाहिनी पीएसी (मेरठ) के सुनील कुमार और तीसरे स्थान पर 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मांगेराम रहे। निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजाराम, जितेन्द्र शर्मा, मूलचंद, तरुण तोमर ने निभाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वुशु प्रतियोगिता में मेरठ बना विजेता

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वुशु प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ताउची स्पर्धा में जीबी नगर और सांदा स्पर्धा में मेरठ विजेता बना। प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बालिकाओं के 45 किलोग्राम में मेरठ की छवि पहले, 48 किलोग्राम भार वग में साक्षी तृतीय, 56 किलोग्राम भार में शाहजाना दूसरे, 60 किलोग्राम भार में आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। बालकों के 48 किलोग्राम भार में यश तीसरे, 52 किलोग्राम भार में लविश पहले, 56 किलोग्राम भार में समीर तीसरे, 60 किलोग्राम भार में नितिन पहले, 70 किलोग्राम भार में सागर राणा पहले, 75 किलोग्राम भार में आशीष दूसरे स्थान पर रहे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें