फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा बख्शी स्टेडियम, नवंबर में पहली बार कश्मीर में होंगे लीग मैच

Sun, 28 Oct 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बख्शी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियम में बदलने की तैयारी खेल विभाग कर रहा है। 44 करोड़ से स्टेडियम का नवीनीकरण हो रहा है। नवंबर में कश्मीर में फुटबाल के आई लीग मैच भी कराए जाने हैं।
विज्ञापन


खेल सचिव सरमद हफीज के अनुसार फेडरेशन इंटरनेशनल फु टबाल एसोसिएशन (एफ आईएफ ए) ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए बख्शी स्टेडियम को मंजूरी दे दी है। इस समय बख्शी स्टेडियम की मरम्मत की जा रही है और राज्य भर में युवाओं के बीच खेल के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक खेल ढांचे को बनाने के लिए कई अभिनव उपाय चल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल से संबंधित तमाम सुविधाओं को स्टेडियम में मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिषद तथा फु टबाल एसोसिएशन दोनों राज्य में खेल संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बख्शी स्टेडियम और टीआरसी ग्राउंड स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक फ ील्ड लाइटनिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे, जिससे रात के समय गतिविधियों के आयोजन में सहायता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें