ठोडो मैदान में चल रही 9वीं अंडर-19 ब्वॉयज एंड गर्ल्स नेशनल फिस्ट बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले खेले गए। लड़कियों में दिल्ली ने राजस्थान को 11-9, 7-11, 11-6 से हराया। राजस्थान ने पुडुचेरी को 12-10, 11-9, हिमाचल ने दिल्ली को 11-2, 11-4, हरियाणा ने यूपी को 11-5, 11-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसी प्रकार अन्य लीग मैच में तमिलनाडु ने एमपी को 11-1, 11-3, एमपी ने यूपी को 11-9, 8-11, 11-9 से और तमिलनाडु ने हरियाणा को 11-6, 11-5 से हराया। लड़कों में हरियाणा ने गुजरात को 10-7, 12-10 से हराया।
जम्मू-कश्मीर ने यूपी को 12-10, 12-10, पंजाब ने एमपी को 11-9, 11-6, हिमाचल ने दिल्ली को 11-6, 11-4, तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 11-9, 11-8, तेलंगाना ने पुडुचेरी को 11-9, 13-11, आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 11-9, 12-11, तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 11-4, 11-7 और तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को रोमांचक मैच में 11-3, 9-11 और 11-3 से हराया।
इस मौके पर नेशनल फिस्ट बॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, महासचिव टी. बाल विनायकम, कोषाध्यक्ष प्रताप जस्टा, हिमाचल फिस्ट बॉल एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र जस्टा मौजूद रहे।