आदित्य पांडेय ने शाहजहांपुर के आर्यन शंकर को 30-15 से हराया
कानपुर में ग्रीनपार्कस्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में तीन दिवसीय कैलाशनाथ टंडन की स्मृति में यूपी स्टेट जूनियर अंडर-19 मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2018 मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग के एकल में कानपुर के अनुज गौतम ने मुजफ्फरनगर के सात्विक को 25-13 से हराया। कानपुर के आदित्य पांडेय ने शाहजहांपुर के आर्यन शंकर को 30-15 से हराया। कानपुर के अभिषेक कुमार यादव ने सोनभद्र के अर्पित सोनी को, कानपुर के दिव्यांश ने फैजाबाद के शुभम चतुर्वेदी को वॉकओवर से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
जिला बैडमिंटन संघ और क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय ग्रीनपार्क के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में अंडर-19 बालिका वर्ग के एकल में कानपुर की प्रिया शुक्ला ने आजमगढ़ की माया कुमारी को 30-18 से, कानपुर जाइमा सदफ ने गाजियाबाद की निविषा झा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उधर, बालक वर्ग के दूसरे चरण में देवरिया के अनुज सिंह ने कानपुर के राजन यादव को वॉकओवर से, सहारनपुर के सिद्धार्थ ने कानपुर के दिव्यांश को 30-21 से, इटावा के आयुष पटेल ने लखनऊ के आर्यन को 30-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ एसबीआई के डीजीएम आरएस सरोज, कैलाश मोटर्स के एमडी विनीत चंद्रा, बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम प्रशांत कुमार, विकास गुप्ता ने किया। इस मौके पर महीप सक्सेना, संजीव पाठक, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील सिंह, आशुतोष सत्यम झा आदि मौजूद रहे।
प्रदेश के नंबर एक खिलाड़ी पहुंचे
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रदेशभर के नंबर एक वरीयता वाले खिलाड़ी आए हैं। इसमें इलाहाबाद के आयुष राज गुप्ता, लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा, लखनऊ की शिवांगी सिंह व तनीशा सिंह है। इसके अलावा शहर के अनुज कुमार गौतम, प्रिया शुक्ला आदि है।